मशहूर दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन को दो साल पूरे हो चुके हैं। हाल ही में कॉमेडियन की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी शिखा और दोस्त कॉमेडियन सुनील पाल ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया।
इस मौके पर राजू की पत्नी मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि राजू के जाने के बाद से उनकी जिंदगी बहुत गड़बड़ चल रही है।
विदेश गए हैं यह सोचकर मन बहला लेती हूं इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए शिखा ने कहा, ‘मैं क्या बोलूं? मेरी लाइफ बहुत गड़बड़ चल रही है। क्या चल रही है मुझे भी नहीं पता। मेरे लिए तो वो सबकुछ थे। मैं उनके निधन को इस तरह से ले लेती हूं कि वो शो करने के लिए बाहर जाते थे, हम इंतजार करते थे, फिर आते थे वो।
तो अब सोचती हूं कि शो करने गए हैं इस बार लंबा गए हैं। विदेश गए हैं। यही सब सोचकर हम अपना मन बहला लेते हैं।’