plot wala

भट्ट के डुपके

भट्ट की दाल में काफी प्रोटीन होता है और लोहे की कड़ाही में पकाने के कारण इसमें आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

विधि

  • भट्ट की दाल व चावल को रातभर अच्छी तरह से धोकर भिगोकर रख दें।
  • सुबह उसी पानी के साथ दाल व चावल को मिलाकर महीन पीस लें।
  • लोहे की कड़ाही में तेल गर्म करें। अजवाइन और हींग का तड़का लगाएं। लाल मिर्च के दो-दो भागों में विभाजित कर उसी गर्म तेल में डालकर 5 सेंकड के लिए भूनें।
  • अब दाल व चावल का मिश्रण भी कड़ाही में डाल दें। गैस की आंच तेज कर एक उबाल आने दें। अब आंच मीडियम कर दें।
  • अब नमक, हल्दी और धनिया डालकर मिलाएं। अब मध्यम आंच में इन डुपकों को आधा घंटे तक पकाएं। इनका रंग लोहे की कड़ाही में पकाने के कारण गहरा काला हो जाएगा। इसे गर्म-गर्म चावल के साथ परोसें।

Compare