भीमताल।बीते कुछ माह से ग्राम सभा गेठिया, बेलुवाखान, सरियाताल और ज्योलीकोट ,क्षेत्र में लगातार पैर पसार रही उल्टी-दस्त और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए जल श्रोतों के सैंपल लिए गए। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने दुर्गापुर पावर हाउस, छीणा के निकट स्थित मुख्य जल स्रोतों का निरीक्षण किया।बारीकी से जांच करने के विभाग को निर्देश दिए लगातार बढ़ रही बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में पानी के कई परीक्षण करवाए गए। बार-बार हो रही जांचों में पानी दूषित तो मिल रहा था, लेकिन इसके मुख्य स्रोत का पता नहीं चल पा रहा था। जब टीम ने धरातल पर उतरकर बेहद बारीकी से निरीक्षण किया, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया। ब्लॉक प्रमुख ने गंभीर समस्या का स्वास्थ्य विभाग को पता लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्या बरसात का गंदा और दूषित पानी सीधे तौर पर इन प्राकृतिक जल स्रोतों में मिल रहा है। यही दूषित पानी फिल्टर हुए बिना ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा था, जिससे लोग लगातार बीमार हो रहे थे।
